नारायणपुर मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक हुई आयोजित

Aug 25, 2024 - 17:49
 0
नारायणपुर मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक हुई आयोजित

नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) भाजपा नारायणपुर मंडल में सदस्य अभियान -2024 की बैठक मंडल उपाध्यक्ष मनोहर सिंह नायक की अध्यक्षता में आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, जिला संयोजक सदस्य अभियान के डॉ. शशिकांत बोहरा ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की 
शुरुआत से पहले नरेंद्र मोदी मन की बात 113 एपिसोड को बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाकर सभी नारायणपुर मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया मन की बात एपिसोड सुनने के बाद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक देवी सिंह शेखावत जिला उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत बोहरा का माला एवं साफा पहनाकर  स्वागत किया गया विधायक देवी सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि "किसी भी संगठन की नई उसके सदस्य होते हैं और उन्हीं की मेहनत से संगठन आगे बढ़ता है" उन्होंने बताया कि सदस्य अभियान का प्रथम चरण 1 से 25 सितंबर तक चलेगा इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य अभियान चलाया जाएगा पार्टी ने सदस्य के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024, क्यूआर कोड, नमो ऐप, वेबसाइट और फॉर्म बनी जैसी कई सुविधाएं प्रदान की हैं
जिला संयोजक डॉ. शशिकांत बोहरा ने बताया कि 25 से 27 अगस्त तक मंडलों में और 30 अगस्त तक बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी उन्होंने जोर देकर कहा है कि संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा नारायणपुर मंडल के सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक सुल्तान सैनी ने कहा है कि हमें प्रत्येक व्यक्ति वर्ग और क्षेत्र तक पहुंच कर सभी को पार्टी का सदस्य बनाने का प्रयास करना है
 बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के सहसंयोजक जले सिंह मीणा ने किया इस अवसर पर भवानी शंकर वैद , जिला पार्षद मुकेश गोठवाल, संतोष सैनी, धुडा राम यादव,दिनेश कुमार भार्गव, मनीष प्रजापत, मातादिन यादव, ख्याली यादव, नरेंद्र सिंह ,हरी सिंहसक्करवाल,शेखावत ,महेंद्र सिंह, भवानी शंकर सैनी ,महेंद्र योगी ,महावीर शर्मा मौजूद रहे, बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और आगामी चुनाव में संगठन की ताकत बढ़ाने का वादा किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................