जिले भर में निकाली गई तिरंगा वाहन रैली: शहर वासियों ने जगह-जगह किया स्वागत

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने वाहन चलाकर रैली का किया आगाज

Aug 10, 2024 - 17:45
 0
जिले भर में निकाली गई तिरंगा वाहन रैली: शहर वासियों ने जगह-जगह किया स्वागत

कोटपूतली-बहरोड़, 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन ने शनिवार सुबह एक बाईक तिरंगा यात्रा निकाली है। तिरंगा बाइक  रैली में स्वयं जिला कलेक्टर ने स्वयं वाहन चलाकर तिरंगा बाइक रैली का आगाज किया तथा सभी वाहन चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर कोटपूतली शहर के प्रमुख बाजारों तथा चौराहा से होकर राजकीय एलबीएस कॉलेज में जाकर बाइक वाहन रैली का समापन हुआ।सभी वाहनों पर तिरंगा झण्डा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों के साथ रैली अपने गन्तव्य रूट पर भव्यता के साथ मर्यादित तरीके से निकाली गयी। रैली के दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ बाइक रैली का स्वागत किया हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा वाहन रैली में करीब आधा सैकड़ा वाहन शामिल हुए हैं। वाहनों पर तिरंगा लहरा रहा था और यह शहर के विभिन्न इलाकों से देश प्रेम और जनसेवा की भावना का संदेश देते हुए निकले हैं।
इस दौरान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा सेल्फी स्टैंड में सेल्फी ली। ठीक इसी प्रकार की वाहन रेलिया का आयोजन सभी उपखंडों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक रैली का आयोजन किया गया तथा सभी जिले वासियों के मन में देशभक्ति तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना का विचार संचारित किया गया।

बता दे कि भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा कराए जा रहे हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश भक्ति, जागरूकता, नागरिकता बोध के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिंरगा सहित कई गतिविधियां 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक आयोजित की जाएगी। इसमें तिरंगा यात्रा, रैली, वाहन रैली, कॉन्सर्ट, प्रतिज्ञा, श्रद्धांजलि, सेल्फी, आदि गतिविधियां आयोजित होगी। ये गतिविधियां 15 अगस्त तक चलेगी इसमे 13 से 15 अगस्त तक जहां संभव हो सके सभी जगह तिरंगा प्रोटोकॉल के तहत फहराया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेम सिंह उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क, पुलिस प्रशासन व आमजन मौजूद रहे।

  • भारत कुमार शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................