क्रिकेट खेलने के बाद दोस्तों के साथ तालाब मे नहाने उतरे,: 2 सगे भाई समेत 3 मासूम डूबे

दो घंटे बाद मिली बॉडी

Sep 13, 2024 - 11:46
 0
क्रिकेट खेलने के बाद दोस्तों के साथ तालाब मे नहाने उतरे,: 2 सगे भाई समेत 3 मासूम डूबे

मामला भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के हुरडा कस्बे का है, जहां कस्बे में अंबेडकर छात्रावास के पीछे बराली तालाब मे डूबने से 2 सगे भाई समेत 3 मासूमों की मौत हो गई। तीनों बच्चे दोस्तों के साथ खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद तालाब में नहाने उतरे और गहरे पानी में जाने से हादसे का शिकार हो गए।

सूचना पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ तीनों बच्चों के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव पानी से निकाले जा सके। उसके आधे घंटे बाद तीसरे बच्चे का निकाला गया। बच्चों को बाहर निकालते ही सीपीआर भी दिया गया, लेकिन तीनों बच्चें मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।

शवों को मॉर्च्युरी ले जाते हुए पुलिस टीम।
शवों को मॉर्च्युरी ले जाते हुए पुलिस टीम।
गुलाबपुरा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया- करीब 12 बजे मैच खत्म होने के बाद हेमेंद्र (16) पिता रघुवीर दमामी, लोकेंद्र (14) पिता रघुवीर दमामी, प्रिंस (17) पिता सत्यनारायण खटीक, पानी में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए।

हेमेंद्र और लोकेंद्र दोनों सगे भाई थे, जो कक्षा दसवीं व नवीं में पढ़ते थे। उनके पिता रघुवीर दमामी आटे की चक्की चलाते है। इनके परिवार में दोनों भाइयों के जाने के बाद सिर्फ बड़ी बहन बची है। वहीं प्रिंस दसवीं कक्षा का छात्र था। पिता सत्यनारायण खटिक टैंपो ड्राइवर हैं। परिवार में प्रिंस सबसे छोटा था, जिसकी मौत के बाद परिवार में बड़ा भाई और बड़ी बहन है। फिलहाल हॉस्पिटल में मासूमों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस बीच गांव में तीन बच्चों की मौत होने से मातम छा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................