छत्त से गिरने से एक जने की मौत

Sep 23, 2024 - 18:11
 0
छत्त से गिरने से एक जने की मौत

राजगढ़ (अलवर)
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुब्बी में छत से गिर जाने एक व्यक्ति की मौत हो गयी। छत की सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल अवस्था मे राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हैडकांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली की दुब्बी निवासी कैलाश चन्द पुत्र बोदन मीना की छत से गिरने पर मृत्यु हो गयी है। सूचना पर राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृत्यु के कारणों का पता एफएसएल रिर्पोट आने के बाद पता लगेगा। इस सम्बंध में मृतक के पुत्र यशसर मीना ने रिर्पोट दी है कि उसके पिता कैलाश चन्द मीना सामान्य बीमार चल रहे थे। सुबह मकान की छत पर घूम रहे थे। अचानक 11 फिट ऊपर छत से गिर गए। जिसकी सूचना खेत पर कार्य करते समय उन्हें बच्चो ने दी। सूचना पर घर आये तो वे बेहोश में मिले। जिन्हें राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................