केन्द्रीय विद्यालय को खोले जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर अंतरिम स्टे

Apr 10, 2026 - 19:32
 0
केन्द्रीय विद्यालय को खोले जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर अंतरिम स्टे

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ के लिए 2021 में स्वीकृत केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में ही खोले जाने को लेकर राजगढ़ आवाज मंच के सदस्यों की ओर राजस्थान उच्च न्यायालय के जयपुर बैंच ने जनहित याचिका पर अंतरिम स्टे दे दिया है एवं आगामी सुनवाई तारीख तक रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई है। ज्ञात रहे कि केंद्रीय विधालय को लेकर राजगढ़ कस्बे में 24 से 31 दिसम्बर 2025 तक आठ दिनों तक आंदोलन हुआ था एवं राजगढ़ कस्बा बंद हुआ था। जिस पर 31 दिसम्बर की रात्रि में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने आश्वासन देकर मुकेश जैमन सहित अन्य अनशनकारियों का अनशन तुड़वाया था।

आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि राजगढ़ उपखण्ड मुख्यालय के लिए केंद्रीय विधालय स्वीकृत हुआ था। जिसे रैणी उपखण्ड दलालपुरा मे स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसके विरोध में राजगढ़ उपखंड के लोगो ने आंदोलन किया था और आठ दिन तक कस्बा बन्द रहा। इसी दौरान राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा आये और आश्वासन दिया की राजगढ़ उपखंड में ही केंद्रीय विधालय खोला जाएगा। उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई तो राजगढ़ आवाज मंच के लोगो ने राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में जनहित याचिका दायर की है। न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया है। आगामी सुनवाई तारीख तक रैणी के दलालपुरा में केंद्रीय विधालय का किसी भी तरह के निर्माण कार्य नही किया जाएगा। न्यायालय से उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और प्रशासन से यही मांग है कि आप भी इसमें भागीदार बने और राजगढ़ की जनता का हक दिलाये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................