वेटलिफ़्टिंग जिला चैम्पियनशिप खातियो की ढाणी झड़ाया नगर के नाम

Sep 28, 2024 - 12:23
 0
वेटलिफ़्टिंग जिला चैम्पियनशिप खातियो की ढाणी झड़ाया नगर के नाम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  जिला नीमकाथाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विध्यालय डोकन ब्लॉक-पाटन में आयोजित 68 वी जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खातियों की ढाणी झड़ाया नगर  ने  17 आयुवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ़्टिंग जिला चैम्पियनशिप  पर क़ब्ज़ा जमाया । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप सिंह यादव ने बताया कि  छात्रा सुनीता काजला 55 Kg भार वर्ग में गोल्ड मेडल,छात्रा नेहा 45 kg में गोल्ड मेडल,पूनम 40Kg में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए जोधपुर में होने वाले राज्य स्तरीय वेटलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में नीमकाथाना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खेल प्रशिक्षक  दुर्गा मीणा ने बताया की छात्र विवेक वर्मा 61Kg भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए जोधपुर में होने वाले राज्य स्तरीय वेटलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में नीमकाथाना जिले का प्रतिनिधित्व करेगा व प्रवीण 55 kg में रजत पदक  गौरव 49kg कांस्य पदक हासिल किया । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप सिंह यादव व जिला वेटलिफ़्टिंग कोच सुरेश कुमावत ने   राज्य स्तर पर भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए, उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता छात्र छात्राओं व प्रशिक्षक दुर्गा मीणा के विधालय आगमन पर संस्था प्रधान दीप सिंह यादव व समस्त विधालय स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।विधालय स्टाफ से योगेश शर्मा ,प्रवीण कुमार, रामगोपाल मीणा, प्रकाश टेलर, तरुण सैनी, अमित रोहलाण, मंजू रानी, सरिता कुमारी,योगिता सोनी, सुशीला सैनी, कमला सैनी आदि लोग मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................