जमीन विवाद में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दादा को पोते ने उतारा मौत के घाट

Nov 3, 2024 - 14:30
 0
जमीन विवाद में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दादा को पोते ने उतारा मौत के घाट

पाली (बरकत खान) जमीन के विवाद में शनिवार को पोते ने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खेत में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। फिर मरा हुआ समझकर भाग निकले। सूचना पर परिजन खेत पहुंचे और घायल बुजुर्ग को लेकर हॉस्पिटल रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जेतपुर थाने के SHO राजेन्द्र सिंह ने बताया- पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखे वृद्ध का पोस्टमॉर्टम करवा कर करीब 3 बजे शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई।

लाठी-डंडों से किए ताबड़तोड़ वार- पुलिस ने बताया- जेतपुर थाना क्षेत्र के भिंडर गांव निवासी प्रभूराम(65) पुत्र सदाराम मेघवाल गांव के निकट स्थित अपने खेत में शनिवार को चने की फसल की रखवाली कर रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे भिंडर गांव निवासी मुकेश पुत्र बगराराम व कुछ अन्य लोग लाठिया-डंडे लेकर खेत में घुसे और बुजुर्ग प्रभूराम पर हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझ कर मौके से भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन वृद्ध को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने की कार्रवाई में जुटी रही और करीब 3 बजे शव परिजनों को सौंप दिया। 

मृतक के बेटे राणा राम के अनुसार जमीन बंटवारें को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के कारण आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी मुकेश पुत्र बगराराम मृतक के भाई के बेटे का बेटा है, जो रिश्ते में मृतक का पोता लगता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है