गांव कराणा में पुलिस थाना स्थापित करने की मांग, विधायक को दिया ज्ञापन

Dec 5, 2024 - 11:54
 0
गांव कराणा में पुलिस थाना स्थापित करने की मांग, विधायक को दिया ज्ञापन

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)  उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कराणा में पुलिस थाना स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार को सरपंच देवीसिंह के सानिध्य में दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक आवास ज्ञानपुरा पर बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत को गाँव कराणा में पुनः पुलिस थाना स्थापित करने के लिए ज्ञापन दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा पुलिस थाना बासदयाल का मुख्यालय ग्राम पंचायत कराणा में स्थानांतरित किए जाने कि प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिस पर पुलिस थाना ग्राम कराणा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन में अस्थाई रूप से संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद गाँव कराणा में पुलिस थाना खोलने पर रोक लगा दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव कराणा में कॉलेज सहित अनेक शिक्षण संस्थाएं, चिकित्सा सुविधा और कोटपुतली, नारायणपुर, बानसूर, थानागाजी, विराटनगर, पावटा, शाहपुरा, जयपुर, दिल्ली के लिए रोड कनेक्टिविटी व यातायात के साधन सम्पन्न हैं। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन देकर पुनः गाँव कराणा में पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है