सेंट जेवियर स्कूल के प्रतिभावान बच्चों का जिला कलेक्टर सहित उपखंड अधिकारी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मान

Jan 27, 2025 - 10:58
 0
सेंट जेवियर स्कूल के प्रतिभावान बच्चों का जिला कलेक्टर सहित उपखंड अधिकारी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मान

 महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड  मुख्यालय के हिंडौन रोड स्थित संत जेवियर स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का गणतंत्र दिवस  पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसडीएम सुश्री मनीषा रेशम और विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया

विद्यालय के व्यवस्थापक फादर जुगल किंडो ने बताया कि दौसा जिला मुख्यालय पर  सेंट जेवियर स्कूल महुवा के कक्षा पांचवी के छात्र लोमेश बंसल को जिला स्तरीय वीर गाथा पुरस्कार द्वारा ₹2100 की पुरस्कृत राशि  और प्रमाण पत्र सहित जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा व राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक  विद्यालय महुवा में गणतंत्र दिवस  पर अन्य राज्य स्तरीय खिलाड़ियों श्री कृष्णा, मनीष रांक्वाल (वॉलीबॉल) खुशबू कुमारी और मिहिका गुप्ता (बैडमिंटन) मोहित नेगोटिया लक्ष्य, चौधरी और राघव कुमार (टेबल टेनिस) आराध्या, अल्फ़िज़ा, आशिता प्रकाश, सक्षम चौरसिया, करिश्मा गुर्जर, मधु बाई, प्राजंलिका सिंह, सरिता बाई, अनन्या साहू और नीलम कुमारी (फुटबॉल) को  विधायक राजेंद्र मीना व एसडीएम सुश्रीमनीषा रेशम के द्वारा सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................