महुवा उपखंड मुख्यालय पर‌हर्षोल्लास से मनाया 76वां गणतन्त्र दिवस समारोह: विधायक एवं उपखंड अधिकारी ने किया ध्वजारोहण

Jan 27, 2025 - 10:57
 0
महुवा उपखंड मुख्यालय पर‌हर्षोल्लास से मनाया 76वां गणतन्त्र दिवस समारोह:  विधायक एवं उपखंड अधिकारी ने किया ध्वजारोहण

 महुवा (26 जनवरी/ अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में रविवार को   गणतन्त्र दिवस का उपखंड  स्तरीय मुख्य  समारोह हर्ष उल्लास के साथ  मनाया गया।  समारोह में विधायक राजेंद्र मीणा उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। 

समारोह में तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, थाना अधिकारी सीआई राजेंद्र मीणा,विकास अधिकारी सुनील मीणा, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवदयाल मीणा, जिला परिषद सदस्य पप्पू बृजमोहन झुथाहेडा,महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल जैन, प्रेमवती शर्मा, प्रधानाचार्य रिद्ध सिंह, अखिलेश बंसल, सांख्यिकी अधिकारी जगराम मीणा, नायब तहसीलदार अजीत जैन, सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उपखंड स्तरीय समारोह में विधायक राजेंद्र मीणा ,उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने प्रातः 9.00 बजे राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा की संस्थापिका श्रीमती सत्य अवस्थी वह महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी पत्रकार गण, समाजसेविका श्रीमतीअनीता अवस्थी द्वारा विधायक राजेंद्र मीणा, उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम, व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शहीदों की वीरांगनाओं को माला पहनाकर शॉल उढा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ उपखंड क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने  समारोह को संबोधित करते हुए कहा  संविधान हमारे देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को न्याय एवं अधिकार प्रदान कर सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार डबल इंजन की ताकत से कार्य कर हर वर्ग के व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सभी देशवासियों से एक दिशा में एक साथ कदम बढ़ाकर देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा विधानसभा क्षेत्र के सभी देश के लिए कुर्बानी देने वालेशहीदों के साथ वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान मैं  खेडला  में बहुत ही सुंदरशहीद स्थल बनाने के लिए जमीन का आवंटन सरकार द्वारा कर दिया गया है शीघ्र ही एक सुंदर शहीद स्थल सभी शहीदों की याद में बनाया जाएगा साथ ही महुआ विधानसभाक्षेत्र के शिक्षा चिकित्सा के साथ सर्वांगीण विकास के लिए तन मन धन से प्रयासरत रहने के साथ महुवा को जिला बनाने तक साफा नहीं पहनने की घोषणा की

सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां - उपखंड स्तरीय समारोह में राजकीय विद्यालय सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये 

राजकीय विभागों एवं संस्थाओं में संबंधित विभागाध्यक्षों ने किया ध्वजारोहण - इससे पूर्व उपखंड अधिकारी श्री मनीष रेशम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा ने तहसील पर, विकास अधिकारी सुनील मीणा ने पंचायत समिति पर, थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने थाना परिसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवदयाल मीणा ने ब्लॉक शिक्षा कार्यालय पर, राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रिद्ध सिंह द्वारा भारत विकास परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष भारत मीणा द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय पर चिकित्सा अधिकारी डॉ राम सिंह मीणा,तथा अन्य राजकीय विभागों एवं संस्थाओं में संबंधित विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। महुआ उपखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्र के  सभी राजकीय कार्यालयों में तथा आमजन के द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डारोहण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................