संकटमोचन शिव हनुमान मंदिर पर मनाया होली मिलन समारोह

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पिनान में हाॅस्पिटल वाले संकटमोचन शिव हनुमान मंदिर पर सोमवार रात को महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डीजे के मस्ती भरे गीतों पर नाचते गाते होली का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फाग के गीत होली रंग रंगा बरसाना, पग-पग राधा पग-पग कान्हा। नीला, पीला, हरा, गुलाबी, सतरंगी अंबर होली का, आओ मिलकर खुशियां बांटें, कष्टों की जल जाए होलिका गाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों की इस मस्ती में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। परंपरागत फगुआ गीतों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
एवं आपसी सौहार्द के साथ संस्कृति के प्रति प्रेम का इजहार किया।






