गढ़ीसवाईराम मे हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन, शोभा यात्रा निकलेगी

13 अप्रैल रविवार को भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना के मुख्यातिथ्य मे जिकड़ी भजन कार्यक्रम आयोजित होगा - राजेश राठौड

Apr 12, 2025 - 05:30
 0
गढ़ीसवाईराम मे हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन, शोभा यात्रा निकलेगी

रैणी (अलवर/महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर पर प्रख्यात कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा तथा शनिवार को प्रातःकाल  9 बजे कस्बे के मुख्य बाजार से बैंड बाजा और आकर्षक झांकियां के साथ हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
हनुमान मंडल के अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने बताया कि शोभायात्रा के बाद महाआरती का आयोजन होगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा रात्रि में प्रख्यात कलाकार  चंदन शर्मा हाथरस , विष्णु बृजवासी , प्रेम  लवान , कुसुम कठूमर के द्वारा समस्त रात्रि भजनों के माध्यम से हनुमान जी का गुणगान किया जाएगा।
 13 अप्रैल रविवार को भाजपा नेता बन्नाराम मीणा के मुख्य अतिथि में प्रातः 10 बजे से जिकड़ी भजनों का कार्यक्रम होगा जिसमें ख्यात नाम कलाकार सुनीता छोकर , विमलेश चाहर मथुरा , पूजा डागूर मथुरा , राधा यादव नागल साहदी, भूपेंद्र शर्मा भरतपुर अपनी सुरीली आवाज में भजन जिकड़ी का जलवा दिखाएंगे। उधर ग्राम झाकड़ा में भी हनुमान जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजक पंडित रामसहाय शर्मा व जगदीश प्रसाद मुनीम ने बताया कि प्रातः काल पवन पुत्र का जलाभिषेक किया जाएगा तथा नयनाभिराम राम झांकी सजाकर मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन होगा तथा श्याम 4 बजे भरतपुर के कलाकारों के द्वारा झांकी सजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा । मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................