ज्योतिबाफुले की जंयती मनाई धूमधाम से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया समाज के बच्चों को सम्मानित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के एक निजी मैरिज होम में ज्योतिबाफुले की जंयती परंपरागत हर्षोल्लास से मनाई गई।इस अवसर पर कस्बे के गणेश पोल से शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली गई।यह मुख्य बाजारों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची इससे पूर्व गंगा बाग चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा राव फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
मैरिज होम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी


