बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी कर चुनाव जीतने का दिया मंत्र

Aug 24, 2023 - 19:31
 0
बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी कर चुनाव जीतने का दिया मंत्र

लक्ष्मणगढ़ ,अलवर (कमलेश जैन )

भारतीय जनता पार्टी मंडल लक्ष्मणगढ़ के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रवासी विधायक अजय सिंह उत्तर प्रदेश के साथ शिव लाल मीणा,सुनीता मीणा,ओमप्रकाश घेशल्या,राम सिंह दिनकर रामावतार पांडे रहे।

बैठक के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भाजपा के महापुरुषों के चलचित्रों पर दीपक प्रज्वलित किया। तत्पश्चात बाहर से पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधन कर स्वागत किया गया।
 बैठक में वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने एवं मन मुटावो को भूलाकर चुनावी समर में कूदने हेतू प्रेरित किया। मुख्य वक्ता हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा कांग्रेस की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए उनकी नाकामीयो को गिनाया एवं राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में फैल रहे भ्रष्टाचार,कानून की धज्जियां उड़ाना महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे दुराचार पहाड़ियों को लूटना, विधायक द्वारा स्वयं किसानों के हकों को लूटना गुंडा प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देना चोरी डकैती सहित सभी पायदानों पर फेल रहने के बारे में बताया ।आगामी समय में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया ।
 मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह द्वारा आगंतुक अतिथियों को मंडल लक्ष्मणगढ़ के कार्यकर्ताओं की और से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त किया।बैठक में भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ की कार्यकारिणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक सभी मोर्चाओं के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यकारिणी पन्ना प्रमुख जिला पार्षद प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य भाजपा समर्पित सरपंच सहित सम्मानित भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
संगठन की इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर विशेष चर्चा कर रणनीति तैयार की गई एवं अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई बैठक में श्याम सुंदर मीणा ईश्वर नकडा मुकेश पटेल भगवान सहाय गुप्ता गंगाधर कोली बाबूलाल सिद्ध रोहिताश शर्मा भूपेंद्र सिंह लिली महावीर गुर्जर इसराइल खान श्रीमती मधु जैन रामनिवास यादव संजीव कटारा भुवनेश गुप्ता सतीश अरोड़ा जोहरी लाल चौधरी जल सिंह जाट मानसिंह जाट सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................