अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की सभा का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) निकटवर्ती ग्राम जावली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन ग्राम जावली में अशोक सिंह बना के निवास पर किया गया। इस सभा की अध्यक्षता हरि ओम सिंह ने की। सभा में समाज सुधार के लिए मंथन किया गया जिसमें लड़की की (बारात) लग्न नहीं ले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शादी में भात के लिए कम से कम संख्या में या केवल घर वाले ही जाएं।
दहेज प्रथा को बंद करने पर भी विचार किया गया लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया लड़कों को व्यापार कराए जाने एवं लड़कियों को नौकरियों की और जाने का विचार व्यक्त किए गए। गति दिनों क्षेत्र में हुई ग्राम करिरया एवं मानपुर में दहेज मुक्त शादी की प्रशंसा की गई। एवं इन दोनों साथियों ने समाज के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश किया । जिनकी सभा में प्रशंसा की गई ।राजपूत परंपराओं को जीवंत करना एवं बाजोट और बलि प्रथा की भी निंदा की गई। सभा में चेतन सिंह दुष्यंत सिंह जयवीर सिंह राठौर गुलाब सिंह पूरन सिंह टोड़ा हरिओम सिंह रघुवीर सिंह नरूका प्रवेंद्र सिंह खोह अजीत सिंह अडोली आदि मौजूद थे






