खैरथल - तिजारा के विकास को लगेंगे पंख,अब नगरपालिका बना नगरपरिषद: स्थानीय विधायक का स्वागत कर जताया आभार

Aug 18, 2023 - 19:23
 0
खैरथल - तिजारा के विकास को लगेंगे पंख,अब नगरपालिका बना नगरपरिषद: स्थानीय विधायक का स्वागत कर जताया आभार

खैरथल, खैरथल - तिजारा (हीरालाल भूरानी) 
         खैरथल नगरपालिका को अब नगरपरिषद में क्रमोन्नत किया गया है। खैरथल - तिजारा को संयुक्त रूप से जिला घोषित करने के बाद सरकार ने खैरथल को एक और सौगात दी है। गुरुवार को इस संदर्भ में राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि नगरपालिका खैरथल को द्वितीय श्रेणी नगरपालिका से नगरपरिषद में क्रमोन्नत किया गया है।
      इधर, नगरपरिषद बनने की सूचना मिलते ही कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया। वहीं विधायक दीपचंद खैरिया ने भी सी एम् का आभार जताया है। विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि नगरपरिषद में क्रमोन्नत हो जाने से सीमा क्षेत्र का सर्वे कर नया सीमांकन किया जाएगा। जिसके आधार पर वार्डों की वृद्धि होगी। वार्डों के परिसीमन के बाद आमजन की मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, रोशनी, सफाई के लिए अलग से टीमें बनाकर कार्य किया जाएगा।परिषद बन जाने पर यहां अधिशाषी अधिकारी के स्थान पर कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी, वहीं स्टाफ में भी बढ़ौतरी होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................