बच्चों सहित महिला सूखे कुए में कूदी; एक बालक की मौत, महिला एवं दूसरा पुत्र घायल

May 26, 2025 - 16:28
May 26, 2025 - 20:07
 0
बच्चों सहित महिला सूखे कुए में कूदी; एक बालक की मौत, महिला एवं दूसरा पुत्र घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र के सालोली मे महिला अपने दो बच्चों को लेकर महिला सुखे कुऐं में कूद गई जिससे उसके चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई महिला व बड़ा पुत्र घायल हो गया।, महिला व उसके बडे बेटे को कुंऐ से निकाल कर राजगढ अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वहीं महिला को राजगढ अस्पताल से अलवर रैफर कर दिया गया। तथा छोटे बच्चे का शव  पुलिस ने रखवाया रैणी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया गया।
कुएं में कूदने का कारण पारिवारिक मामला बताया जा रहा है
रैणी थाना क्षेत्र के गांव सालोली में पारिवारिक विवाद के चलते एक मां अपने दो बच्चो को साथ लेकर एक कुएं कूद गई। कुआं सूखा होने के कारण चार वर्षीय बालक  की मौत हो गई। महिला व बड़ा बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां से महिला को अलवर रैफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची रैणी पुलिस ने मृतक बालक के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया है।
 रैणी थाने के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सालोली की अनिता पत्नी राजेश जोगी पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में अपने तीन पुत्रों के साथ कुएं पर पहुंची। जहां से एक बालक भानू (7) हाथ छुडाकर भाग गया। दो पुत्र अनीष व अजय को लेकर कुएं में कूद गई। सूखे कुएं में गिरने से अजय की मौत हो गई। वही महिला अनीता व दूसरा पुत्र अनीष घायल हो गए। महिला का पति मूर्ति बनाने का काम करता है जो दस दिन पहले जयपुर गया था। वही मृत एक बच्चे के शव को रैणी सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस सम्बंध में परिजनों की ओर से कोई रिर्पोट नही दी गयी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................