स्टेट हाईवे पर ट्रैवलर गाडी और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप स्थित माजरीकलां कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर ट्रैवलर गाडी और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत। हादसे में ट्रैवलर कार चालक सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोर्चरी भिजवाया तथा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर पुलिस फरार चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्पीड ब्रेकर और रोड लाईट लगाने की मांग की है।