भारतीय सेना के सफल सिंदूर ऑपरेशन पर पोसाना में निकाली तिरंगा यात्रा

May 27, 2025 - 18:10
 0
भारतीय सेना के सफल सिंदूर ऑपरेशन पर पोसाना में निकाली तिरंगा यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 निकटवर्ती पोसाना गांव में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली l  भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में हुई सैन्य कार्यवाही में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर चलाया।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की गौरवशाली सफलता के सम्मान और देश के गौरव के लिए शहादत देने वाले मां भारती के सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार को अमर शहीद स्मारक पोसाना से गांव के मुख्य रास्तों में ग्रामीणो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अपने-अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए सैनिकों के सम्मान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में सुबेदार नन्देव सिंह,अंकेश पोसाना,ताराचंद फौजी,कोच सुनील,बहादुर सिंह,सुरेश,प्रमोद बोयल,मामराज सिंह,सांवरमल सहीत अनेक ग्रामीण व ऐयू फाउंडेशन के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................