"शारदा की कला एवं रवि की किरण" अभियान के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास कार्य

Jun 5, 2025 - 04:33
 0
"शारदा की कला एवं रवि की किरण" अभियान के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास कार्य

बहरोड़ (मयंक जोशीला) कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन बहरोड़ की निदेशक शिल्पा बर्बरिक अग्रवाल ने बताया कि रैवाना गाँव में संस्था का प्रथम केंद्र प्रारंभ हुआ। जिसे एक माह पूर्ण हो चुका है। इस केंद्र के माध्यम से ,,शारदा की कला एवं रवि की किरण,, अभियान को सक्रिय रूप से क्रियान्वित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं गाँव पहुँचकर उन महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने सिलाई, मेहंदी और ट्यूशन कक्षाओं में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। सिलाई सीखने वाली महिलाओं को सिलाई किट, मेहंदी कला में प्रशिक्षित बालिकाओं को मेहंदी किट तथा पढ़ाई करने वाले बच्चों को क्लिपबोर्ड एवं पेंसिल किट वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, हुनर और कौशल को प्रोत्साहित करना है ताकि महिलाएँ एवं बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें स्मृति क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल शामिल थे। इन खेलों में गीताअंजलि और सुमन जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्था विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखती है कि बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रदान की जाए जिससे वे रुचिपूर्वक अध्ययन करें और आत्मविश्वासी बनें। फाउंडेशन की निदेशक बर्बरिक अग्रवाल ने कहा कि 'शारदा की कला एवं रवि की किरण" अभियान के माध्यम से हमारा प्रमुख उद्देश्य यह है कि शिक्षा दान महादान, ये आए जीवन भर काम,, की भावना को जीवंत रखते हुए प्रत्येक बच्चे और महिला को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे अपने जीवन में स्वयं निर्णय लेने और कार्य करने में सक्षम हो सकें। इस कार्यक्रम में सीमा और खुशबू का विशेष सहयोग रहा, जिनके लिए दिव्यम अग्रवाल ने दिल से आभार प्रकट किया एवं इस कार्य को निरंतर जारी रखने का आश्वासन भी दिया। साथ ही सभी 30 प्रतिभागी महिलाओं और बच्चों का सहयोग प्राप्त होने पर संस्था को अत्यंत प्रसन्नता हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................