आईआईटी में चयन होने पर अंकित का विद्यालय स्टाफ ने किया सम्मान
बहरोड़ (मयंक जोशीला) गांव कोहराना निवासी अंकित कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह का आईआईटी में चयन होने पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने उनका साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। साथ इस अवसर पर सभी को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की गई। अंकित के परिवारजनों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। सम्मान कार्यक्रम में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयदर्थ यादव, व्याख्याता सतीश कुमार यादव, शीशराम यादव, विकास कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, घासीराम यादव, राजेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, चंद्रजीत यादव, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।