शहीद देवा बालिका उप्रा विद्यालय की 5 छात्राओं का वॉलीबाल व कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Nov 18, 2021 - 20:16
 0
शहीद देवा बालिका उप्रा विद्यालय की 5 छात्राओं का वॉलीबाल व कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

मेहरुकला (अजमेर, राजस्थान/ बृजेश शर्मा) शिक्षा विभाग की 65 वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शहीद देवा बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहरुकला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब जीता, शारिरिक शिक्षक छोटू लाल गुर्जर ने बताया कि मौजूदा सत्र में 5 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें 14 वर्षीय कबड्डी वर्ग में ममता कहार, प्रियंका कहार व नैराज कुमावत सहित 3 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। उक्त टीम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबॉल में 2 छात्राये रिमझिम जैन व दिव्या कहार का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है छात्राएं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रामनगर केकडी व वॉलीबाल प्रतियोगिता रेलमगरा राजसमंद में भाग लेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................