सरकारी अनुदान से चमकी किसान की किस्मत: खैरथल एडीएम ने देखी 23 लाख के पॉलीहाउस की सफलता

Sep 17, 2026 - 18:27
 0
सरकारी अनुदान से चमकी किसान की किस्मत: खैरथल एडीएम ने देखी 23 लाख के पॉलीहाउस की सफलता

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) शिवपाल जाट ने गुरुवार को क्षेत्र के बल्लभ ग्राम में स्थित कृषक ओमप्रकाश के पॉलीहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस में संचालित आधुनिक कृषि गतिविधियों, फसल उत्पादन, वार्षिक आय तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभों के संबंध में किसान से विस्तार से जानकारी ली।

23 लाख की लागत से बना पॉलीहाउस, मिला 14 लाख से अधिक का अनुदान: कृषक ओमप्रकाश ने एडीएम को बताया कि उन्होंने 2016 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पॉलीहाउस इकाई का निर्माण कराया है। इसकी कुल लागत 22 लाख 99 हजार 980 रुपये आई थी, जिसमें राज्य सरकार की उद्यान योजना के तहत 14 लाख 11 हजार 200 रुपये का भारी अनुदान (सब्सिडी) प्राप्त हुआ। पॉलीहाउस के जरिए वे कम पानी और नियंत्रित वातावरण में बेहतर उपज और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

अन्य किसानों को भी प्रेरित करने के निर्देश: निरीक्षण के दौरान एडीएम शिवपाल जाट ने उद्यान विभाग के उपनिदेशक को कड़े निर्देश दिए कि पॉलीहाउस जैसी उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से होने वाले फायदों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इस प्रकार की तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और वे परंपरागत खेती से आगे बढ़ सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................