ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे, राष्ट्रीय राजमार्ग से हटेंगे 322 अतिक्रमण: कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Sep 17, 2026 - 18:31
 0
ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे, राष्ट्रीय राजमार्ग से हटेंगे 322 अतिक्रमण: कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: कलक्टर कमर चौधरी के कड़े निर्देश, राजमार्गों से हटेंगे 322 अतिक्रमण, 15 दिन में सही होंगी क्षतिग्रस्त सड़कें

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित क्षेत्रों में रबर स्ट्रिप, रिफ्लेक्टिव स्टीकर, जेब्रा क्रॉसिंग और आवश्यक साइनेज लगाने के सख्त निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित कर समयबद्ध सुरक्षा उपाय पूरे करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित 322 अतिक्रमणों को सूचीबद्ध कर कैलेंडर तैयार करते हुए हटाने के निर्देश दिए, ताकि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना हो सके।

बैठक के मुख्य निर्देश व बिंदु:

  • 15 दिवस का अल्टीमेटम: रारह पुलिया, कंजौली लाइन आरओबी एवं सेवर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 दिन में पूरा करने की हिदायत दी गई।

  • पेचवर्क और सफाई: एनएचएआई, रिडकोर व पीडब्ल्यूडी को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर प्राथमिकता से पेचवर्क करने तथा जयपुर-आगरा राजमार्ग पर ट्रक-ले-बाई में नियमित सफाई के निर्देश दिए गए।

  • अवैध पार्किंग पर चालान: निर्धारित पार्किंग के अलावा भारी वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।

  • कैशलेस उपचार का प्रचार: अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने राजमार्गों की रोड सेफ्टी ऑडिट कराने और सड़क दुर्घटना के समय प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत मिलने वाली 1.5 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डीके गुप्ता, एनएचएआई के उपप्रबंधक हिमांशु मीणा सहित परिवहन, पुलिस व चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................