'जय गिरिराज धर' के जयकारों से गूंजा मोतीवाड़ा: गोवर्धन धाम के लिए 12वीं पदयात्रा धूमधाम से रवाना

Sep 17, 2026 - 18:49
 0
'जय गिरिराज धर' के जयकारों से गूंजा मोतीवाड़ा: गोवर्धन धाम के लिए 12वीं पदयात्रा धूमधाम से रवाना

राजगढ़ के मोतीवाड़ा से गोवर्धन धाम के लिए 12वीं ध्वज पदयात्रा रवाना, 22 सितंबर को होगा महाअभिषेक

राजगढ़ (मोतीवाड़ा) अनिल गुप्ता 

 राजगढ पंचायत समिति क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव से श्रीगोवर्धन गिरिराज मित्र मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को गोवर्धन धाम के लिए 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई।

यात्रा का शुभारंभ गांव स्थित सीताराम जी महाराज मंदिर में सामूहिक ध्वज पूजन एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में ध्वज-पताकाएं थामकर गांव की परिक्रमा करते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां से पदयात्रा गोवर्धन धाम के लिए आगे बढ़ी।

ग्रामीण रामावतार शर्मा ने बताया कि पदयात्रा के दौरान 'जय श्री गिरिराज धर' और 'जय श्री राम' के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया। महिलाएं और युवा डीजे की धार्मिक स्वर लहरियों पर भजनों पर नाचते-गाते और कीर्तन करते हुए चल रहे थे। मार्ग में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं द्वारा स्थान-स्थान पर पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा का मार्ग एवं आगामी कार्यक्रम: आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा मोतीवाड़ा से शुरू होकर नीमला, राजगढ़, माचाड़ी, बारा, भडकोल, लक्ष्मणगढ़, टिटपुरी, नगर और डीग होते हुए 21 सितंबर को गोवर्धन धाम पहुंचेगी।

  • 21 सितंबर: गोवर्धन धाम पहुंचकर सभी पदयात्री सामूहिक रूप से गिरिराज महाराज की परिक्रमा करेंगे।

  • 22 सितंबर: गोवर्धन धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गोवर्धन महाराज का सामूहिक अभिषेक किया जाएगा तथा विधिवत ध्वजा व प्रसाद चढ़ाया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................