उदयपुरवाटी में जादूगर सम्राट शिवा के रंगीन मायाजाल का शानदार शुभारंभ, पहले दिन जादूगर सम्राट का शो हाउसफुल
मनोरंजन के लिए जादू एक कला है जो दर्शकों को आश्चर्यचकित व मोहित करती है........ रजनी यादव
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में स्थित बस स्टैंड श्री अग्रवाल समिति धर्मशाला परिसर में शनिवार से विश्व के महानतम जादूगर सम्राट शिवा का रंगीन मायाजाल के जादू का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार रजनी यादव ,उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सीआई कस्तूर वर्मा, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष विमल बंसल ने फीता काटकर किया l इस दौरान तहसीलदार रजनी यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनोरंजन के लिए जादू एक कला है जो दर्शकों को आश्चर्यचकित व मोहित करती है l शनिवार को जादूगर सम्राट शिवा का पहला शो हाउसफुल रहा l इस दौरान जादू की कला में रंगीन इंद्रजाल, खाली हाथों से नोटों की बारिश, टेंपल ऑफ बनारस ,जंगली मिस्ट्री, दिल्ली का मीना बाजार, ईलास्टिक लेडी, वार्निंग लेडी देखते-देखते नागिन बन जाती है खूबसूरत लड़की सहित कई जादू के हेरत अगेज कारनामें दिखाए गए l इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय खान, दिनेश शर्मा, पवन कुमावत ,विमल बंसल, ललित सोनी, सहित कई लोग मौजूद रहे l


