30 दिवसीय काउंट-डाउन योगाभ्यास शिविर के 26 वे दिन किया 1 घंटे का योगाभ्यास
गुरला:- रायपुर योग को अपनाना है, जीवन स्वस्थ बनाना है। करें योग, रहे निरोग जैसे गगन भेदी नारों के साथ रायपुर उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रातः काल 30 दिवसीय काउंट-डाउन योगाभ्यास के तहत 26 वें दिन योगाभ्यास किया एवं प्रत्येक योग के लाभ बताए गए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी करुणा लाडौती, डॉक्टर धर्मपाल, डॉक्टर पुष्कर गाडोलिया, पूर्व सरपंच पुष्पा देवी सुखलेचा, योगाचार्य सुभाष चंद्र झंवर,धर्मेंद्र वर्मा, रमेशचंद्र वैष्णव, योग साधक चंद्रशेखर देशांतरी, विष्णु प्रजापत, अमन वैष्णव सहित अन्य उपस्थित थे।
- बद्रीलाल माली


