कृषि विभाग की लापरवाही : गुढ़ा मंडी में हरा धनिया दो रुपए किलो, किसान मायुस - मीणा

Jun 18, 2025 - 19:12
Jun 18, 2025 - 19:20
 0
कृषि विभाग की लापरवाही : गुढ़ा मंडी में हरा धनिया दो रुपए किलो, किसान मायुस - मीणा

थानागाजी (रामभरोस मीना), निकटवर्ती गांव गुडा मंडी में हरा धनिया लेकर आए किसानों को मायुस होकर लोटना पड़ा। मंडी में धनिया अधिक आने से किसानों को दो रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचने को मजबूर होना पड़ा वहीं बहुत से लोगों ने अपने धनिया को भाव नहीं मिलने के साथ पोटे खोल कर चले गए, कुछ अपने बर्तनों सहित छोड़ कर चले गए।
एल पी एस विकास संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने बताया कि क्षेत्र में हरे धनिए की बंपर पैदावार है, मण्डी में आढ़तियों द्वारा अपने हिसाब व आवश्यकता से खरिदते हैं, इसके चलते किसानों द्वारा खेत में लगाएं मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिल रही, गूढ़ा मंडी में धनिया बिकने व दाम नहीं मिलने से मायुस किसानों ने अपने धनिया को पटक कर चले गए तथा अधिकतम ने दो से आठ रुपए प्रति किलो की दर से बेचने को मजबूर होना पड़ा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................