घायल गौतस्कर आशिफ ने उपचार के दौरान तोड दिया दम, ईनामी गौतस्कर सददाम -कासम फरार
मेवात के पहाड़ी थाना क्षेत्र में गौतस्करो व पुलिस के बीच बुधवार को रावलका बाध के समीप हुए मुठभेड में घायल एक गौतस्कर ने भरतपुर मे उपचार के दौरान दम तोड दिया है।जबकि घाटमीका के सद्दाम व कासम पिता -पुत्र गौतस्कर भाग जाने मे सफल हो गए है।
पहाड़ी(डीग) मेवात के पहाड़ी थाना क्षेत्र में गौतस्करो व पुलिस के बीच बुधवार को रावलका बाध के समीप हुए मुठभेड में घायल एक गौतस्कर ने भरतपुर मे उपचार के दौरान दम तोड दिया है।जबकि घाटमीका के सद्दाम व कासम पिता -पुत्र गौतस्कर भाग जाने मे सफल हो गए है। कनवाडी निवासी आशिफ पुत्र हासम उर्फ काडा पुलिस थाने मे तीन मुकदमो में वाछित था।जबकि उसके पिता हासम उर्फ काडा पर 45 हजार का ईनाम घोषित था। पुलिस को लम्बे समय से काडा की तलाश थी। पुलिस को काडा उसके बेटे आशिक व कासम पुत्र जुहुरू , सददाम पुत्र कासम निवासी घाटमीका गौतस्करो की रावल के बाध के समीप होने की सूचना मिली। पुलिस की क्यूआरटीम के सब इंश्पेक्टर वीरेन्द सिह व पहाडी के थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह राजावत ने पुलिस के बल के साथ गौतस्करो पकडने के लिए जाल बिछाया। लेकिन गौतस्करो ने पुलिस को आता देख जानलेवा हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव मे फायरिंग करनी पडी। जिसमे हासम उर्फ काडा व उसका पुत्र आशिफ घायल हो गया। जिन्हे पुलिस ने दबोच लिया। घायलो का प्राथमिक उपचार पहाडी के चिकित्सालय मे कराया गया। जहॉ से उन्हे भरतपुर के लिए रैफर कर दिया गया। जहॉ आशिफ ने उपचार के दौरान दम तोड दिया है।जबकि कासम के घायल होने की अपुष्ठ खबर मिल रही हैे। जिसका उपचार हरियाणा में जारी होना बताया जा रहा है। सददाम पर डीग जिले से पुलिस ने 20 हजार अलवर से 5 हजार की तथा कासम पर डीग जिले से 10 हजार अलवर से 5 हजार का इनाम घोषित है। जो दोनो बाप बेटे भाग जाने मे सफल हो गऐ है।
फोटो -आशिफ गौतस्कर

