अलवर : - सागर शहर में बंदर से बचने के चक्कर में डूबा बच्चा, मौत

Jun 20, 2025 - 14:39
 0
अलवर : - सागर शहर में बंदर से बचने के चक्कर में डूबा बच्चा, मौत

अलवर (अनिल गुप्ता)

अलवर सागर जलाशय में एक दर्दनाक हादसे में दिनेश 15 वर्ष निवासी चमेली बाग की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश सागर जलाशय में अपने दोस्त के साथ घूमने आया था, जहां एक बंदर के डर से बचने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और सागर जलाशय में गिर  गया। तैरना नहीं आने के कारण से वह डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 गौरतलब रहे दो दिन पहले भी गोल्डन वाटर रिसोर्ट में 11 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में गिरने से मौत हो चुकीहै।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................