खबर का हुआ असर जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क बनना हुआ शुरू

Jul 9, 2026 - 19:48
 0
खबर का हुआ असर जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क बनना हुआ शुरू

लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) जल जीवन मिशन  के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों के निर्माण की शुरुआत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में हो गई है।
 GEXPRESSNEWS ने खबर को प्राथमिकता से जल जीवन मिशन : पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गईं सड़कें जस की तस शीर्षक के साथ प्रकाशित किया। समाचार प्रसारित होने और जनसमस्या उठने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने संज्ञान लिया है। अब हर घर जलयोजना के पाइप बिछाने के काम के बाद खराब पड़ी सड़कों का आज  निर्माण कार्य वार्ड नंबर 19 में शुरू हो गया है।
सड़क निर्माण जल जीवन मिशन 2.0 को विस्तार देते हुए सरकार ने राज्य में भारी बजट की स्वीकृति दी हुई है, जिससे लंबित पड़ी पेयजल योजनाओं और सड़कों के मरम्मत व निर्माण कार्य को गति मिल सके। 
केंद्रीय और राज्य स्तर पर संचालित योजनाओं के तहत पाइपलाइन के लिए तोड़ी गई सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को आवागमन में कोई परेशानी न हो। कस्बे लक्ष्मणगढ़ में हर घर जल' योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था, जिससे आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  समाचार माध्यमों और न्यूज़ वेबसाइटों पर ख़बरें प्रकाशित होने के बाद, संबंधित विभाग और ठेकेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
जल जीवन मिशन  सड़कों को खोदकर छोड़ देने और कार्य में लापरवाही बरतने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कई जगह ठेकेदारों पर भारी जुर्माना भी लगाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है