क्षेत्र में 2 घंटे तक हुई तेज बारिश,एनीकटों पर चली ऊपरा
नदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं खुश नजर आए।
गोलाकाबास (रितीक शर्मा) किशोरी कस्बे सहित क्षेत्र के आसपास के गांवों में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा एवं दो घंटे तक तेज बारिश हुई। तेज बारिश के चलते नदी नालों में पानी की जोरदार आवक हुई। क्षेत्र के गांवों में बने हुए दर्जनों एनिकटों पर पहली तेज बारिश में ही ऊपरा चल गई। किशोरी में सरसा नदी पर बना 11 फुट की भराव क्षमता वाले एनिकट पर 2 फिट की चादर चली।
जिसके बाद जैतपुर बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है। खेतों में पानी भर जाने पर किसान धनिया की फसल में से पानी निकालते नजर आए। नदी में सूखे पेड़, लकड़ी बहते हुए नजर आए। वही नदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं खुश नजर आए। डेरा में पुलिया के पास बना एनिकट, क्यारा में बने एनिकट पर भी ऊपरा चल गई। तेज बारिश होने के कारण किसान फसलों को लेकर खुश नजर आए।