एसएसबी जवान के घर चोरी, दीवार फांदकर घुसे चोर

Jan 19, 2026 - 12:37
 0
एसएसबी जवान के घर चोरी, दीवार फांदकर घुसे चोर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकर वाला कुआं के पास एसएसबी के जवान के घर चोरी की वारदात सामने आई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान वर्तमान में ड्यूटी पर बाहर तैनात है और घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने देर रात दीवार फांदकर मकान में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।‌

चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी और सामान को खंगालते हुए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। पीड़ित परिवार ने तुरंत एनईबी थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................