डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी बैठक आयोजित
किशोरी (रितीक शर्मा)
थानागाजी/किशोरी :- भाजपा मण्डल किशोरी में स्थित दुर्गा माता मन्दिर में मण्डल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा की अध्यक्षता में आपातकाल दिवस एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी बैठक रखी गई। इस बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुगन ज्योतिषी ने आपातकाल के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी साथ ही इन्होंने अपने द्वारा देखा गया आपातकाल का आंखों देखा हाल बताया।
मण्डल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा व मण्डल महामंत्री मनोज शर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म से लेकर बलिदान तक पूरी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस बैठक में मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष नीलम गोस्वामी, मण्डल मंत्री देवा राम मीना, राहुल शुक्ल,मण्डल कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील सैनी, संयोजक धनपाल मीना,रामप्रसाद मीना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

