लोकतन्त्र सेनानियों का हुआ सम्मान समारोह आयोजित : समारोह में लोकतन्त्र सेनानियों ने सुनाए अपने संस्मरण
भरतपुर, 25 जून (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आपातकाल लगने के 50 वर्ष पूरे होने को लोकतन्त्र हत्या दिवस के रूप में मनाया जाकर बुधवार को जिले के लोकतन्त्र सेनानियों का बीडीए ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लोकतन्त्र सेनानियों ने अपने संस्मरण सुनाकर भविष्य में आपातकाल नही लगे इसके लिए देष में भ्रष्टाचार एवं बेराजगारी मिटाने का आव्हान किया।
समारोह में पूर्व सांसद एवं लोकतन्त्र सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा ने कहा कि लोकतन्त्र की मजबूती के लिए आमजन की भागीदारी आवष्यक है। लोकतन्त्र के सभी स्तम्भ संविधान की पालना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे । उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में विचार एवं मतभेद अलग हो सकते हैं लेकिन सत्तारूढ दल तथा विपक्ष में आपसी संवाद कभी समाप्त नहीं होना चाहिए। लोकतन्त्र सेनानी गिरधारी तिवारी ने आपातकाल के संस्मरण सुनाते हुए युवाओं को देष के समक्ष चुनौतियों को दूर करने के लिए क्षेत्र, जाति, धर्म से उपर उठकर आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ सभी नागरिकों को अपने कर्त्तव्यों का पालन भी करना चाहिए। लोकतन्त्र सेनानी सत्येन्द्र गोयल, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, जिलाध्यक्ष षिवानी दायमा ने विचार व्यक्त कर लोकतन्त्र की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आव्हान किया।
समारेाह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली एवं जिलाध्याक्ष षिवानी दायमा ने सभी लोकतन्त्र सेनानियों का माल्यापर्ण कर, षॉल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिरिक्त कलक्टर राहुल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।