राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव की छात्रा पिंकी मीणा को मिली स्कूटी
बड़ौदामेव (अलवर)
राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव की बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा पिंकी मीणा पुत्री रामहेत मीणा को राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए प्रोत्साहन स्वरुप कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई है। महाविद्यालय के नोडल प्रभारी डॉ. भरत मीणा ने बताया कि पिंकी मीणा को यह स्कूटी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए मिली है। उन्हें यह स्कूटी एडीएम (शहर) बीना महावार एवं गौरीदेवी राजकीय महिला महाविद्यालय अलवर की प्राचार्य डॉ. मंजू यादव ने प्रदान की। छात्रा पिंकी मीणा रामगढ़ तहसील के सैंथली गांव की निवासी है।

