सांसद सम्पर्क संवाद कार्यक्रम: केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर में किए गए विकास कार्यों के संबंध में किया संवाद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने संसदीय क्षेत्र की जनता का उन्हें सांसद के रूप में निर्वाचित करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में संसदीय क्षेत्र में 1 वर्ष के दौरान ऐतिहासिक विकास कार्य हुए साथ ही समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संसदीय क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण संशोधित पार्वती- कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (एकीकृत पीकेसी-ईआरसीपी) को अमली जामा पहनाया गया है, इससे संसदीय क्षेत्र में लगभग 15 लाख की आबादी को 300 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। संसदीय क्षेत्र में सड़क के तंत्र को मजबूत करने के लिए बजट घोषणा 2024-25 में 40 करोड़ की लागत से 48.60 किमी एवं बजट घोषणा 2025-26 में 186 करोड़ की लागत से 133 किमी सड़क स्वीकृत की गई है।
अलवर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक रूप से नाइट ट्यूरिज्म और धार्मिक पर्यटन पर फोकस किया गया है, जिसमें अलवर शहर व जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों व हैरिटेज स्मारकों पर आधारभूत संरचनाओं का उन्नयन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिसका प्रारम्भिक सर्वे पूरा हो चुका है। धार्मिक स्थल भर्तृहरि धाम के विकास का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इसी प्रकार गरबा जी मंदिर, लालदास जी मंदिर के जीर्णोद्धार व विकास की डीपीआर तैयार कराई गई है तथा बाबा मोहनराम मंदिर का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। सरिस्का क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि यह बाघों के दीर्घकालीन संरक्षण को सुनिश्चित कर सके तथा सरिस्का के क्षेत्र में प्रकृति आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा सके, जिसमें 48.39 वर्ग किलोमीटर एरिया मानव गतिविधियों से प्रभावित व क्षतिग्रस्त परीधिय पहाडियां है, जिनको सीटीएच से हटाने का प्रस्ताव किया गया है।


