जिले के स्टोर में तेज बारिश से भरा पानी:रखा हुआ सामान भीगा,आया करंट

Jul 1, 2025 - 16:31
 0
जिले के स्टोर में तेज बारिश से भरा पानी:रखा हुआ सामान भीगा,आया करंट

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिला अस्पताल के पीएमओ स्टोर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण पानी भर गया। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी को पाइप की मदद से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। पानी भरने के चलते स्टोर रूम में करंट भी दौड़ गया।
जिससे कर्मचारियों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया। हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। नगर निगम की टीम द्वारा पानी निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सारा पानी पूरी तरह से बाहर नहीं निकल जाता, तब तक यह कहना मुश्किल है कि स्टोर में रखा मेडिकल सामान या अन्य जरूरी सामग्री कितनी खराब हुई है। और कुल कितना नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब अस्पताल में जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................