तीन साल में खाद बीज के 11 नमूने अमानक घोषित
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
कृषि विभाग खैरथल के गत तीन वर्षो में विभिन्न निरीक्षकों ने लिए खाद, बीज के नमूनों में से 11 नमूने जांच उपरांत प्रयोगशालाओं में अमानंक घोषित किए है। जो कि कुल लिए गए नमूनों का लगभग 4 प्रतिशत है। अमानक घोषित नमूनों में से 7 नमूने विभिन्न प्रकार के बीजों के एवं 4 नमूने उर्वरकों के पाए गए है।
विभाग से मिलीजानकारी के अनुसार मैं. लक्की खाद बीज भंडार हरसोली, मैं. कपूर खाद बीज भंडार तीतरका, मैं. संजय खाद बीज भंडार बीबीरानी, मैं. यादव कृषि सेवा केंद्र सोडावास्, मैं. अनिल खाद बीज भंडार शेखपुर अहीर, मैं. न्यू संजय खाद बीज भंडार बीबीरानी, एवं मैं. श्रीराम सीड्स एजेंसी, अलवर रोड, किशनगढ़ बास के एक-एक बीज के नमूने परीक्षण उपरांत अमानक घोषित किए गए। इसी तरह ग्राम सेवा सहकारी समिति रभाना, ग्राम सेवा सहकारी समिति गोठड़ा, ग्राम सेवा सहकारी समिति पुर एवं मैं. उत्तम फ़र्टिलाइजर्स बीबीरानी के एक-एक उर्वरक के नमूने भी परीक्षण उपरांत अमानक घोषित किए गए है।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद खैरथल विजय सिंह ने बताया कि उपरोक्त सभी 11 दोषी फर्मों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मुकदमे दायर किए जाने के लिए सहायक निदेशक कृषि (विस्तार ) किशनगढ़बास डॉ. राजेंद्र कुमार बसवाल को निर्देशित किया गया है।

