धार्मिक आयोजन:139 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग, भंडारे में हजारों लोगों ने पाया प्रसाद

Jul 1, 2025 - 17:23
 0
धार्मिक आयोजन:139 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग, भंडारे में हजारों लोगों ने पाया प्रसाद

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) 
       आस्था और भक्ति साधना के पावन केंद्र पुरानी आबादी स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में सिंध प्रांत के महान संत प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक योगीराज आचार्य सदगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का जन्मोत्सव 26 जून से 30 जून तक आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
  प्रेम प्रकाशी हीरालाल भूरानी ने बताया कि जन्मोत्सव पर सोमवार को प्रातः 6 बजे भजन, सत्संग, चालीसा पाठ, जन्म साखी पाठ के बाद प्रातः 8 बजे श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ पाठों का भोग लगाया गया। जन्मोत्सव पर संत हरि प्रेमप्रकाशी, संत उमेशलाल प्रेमप्रकाशी ने सदगुरु की महिमा का गुणगान किया। आरती के पश्चात कन्याभोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम में सभी संत महात्माओं की प्रतिमा के समक्ष 139 के व्यंजनों एवं केक का भोग लगाया। रात्रि 8 बजे कलक्टर किशोर कुमार ने केक काटकर स्वामी टेऊंराम महाराज का जन्मोत्सव मनाया।
         इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर आरती के बाद प्रेमप्रकाश आश्रम के मण्डलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने पल्लव पाकर चालीसा उत्सव का समापन किया। रात को 8 बजे आम भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास के हजारों लोगों ने प्रसादी ली।
       इस दौरान पूज्य सिंधी पंचायत एवं प्रेमप्रकाश सेवा मंडल ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा। स्वामी टेऊराम महाराज के जन्मोत्सव के तहत खैरथल में सैकड़ों लोगों ने अपने अपने घरों में दीपक जलाकर जन्मोत्सव मनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................