प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हुआ पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन

Nov 5, 2025 - 12:54
 0
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हुआ पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राज्य सरकार की बजट घोषणा के क्रियान्वयन स्वरूप आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के आदेशों की अनुपालना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी इस पुस्तकालय व वाचनालय में शांत वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकेंगे साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध समाचार पत्रों व विविध प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकों की सहायता से अध्ययन कर सकेंगे। पुस्तकालय प्रभारी सरस्वती मीणा ने जानकारी दी कि इस सम्बंध में राज्य सरकार से भविष्य में बजट प्राप्त होने पर सुविधाओं में इज़ाफ़ा किया जाएगा। पुस्तकालय-वाचनालय उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, राजवीर सिंह मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................