लगभग 20 वर्षों की समस्या का तत्काल मौके पर हुआ समाधान
भरतपुर, 1 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत खडैरा में आयोजित कैम्प में प्रार्थी अजय पुत्र गोविन्द सिंह जाति ब्राहमण निवासी खडैरा का नाम का राजस्व रिकार्ड में अजय व अजयसिंह दर्ज था।
प्रार्थी के नाम से सम्बंधित समस्या लगभग 20 वर्षों से थी। प्रार्थी ने अपना नाम अजय व अजयसिंह की जगह अजय शर्मा सही कराने हेतु कैम्प प्रभारी के समक्ष आवेदन किया। कैम्प प्रभारी ने नाम सही करने हेतु पटवारी हल्का साकेत गौतम को निर्देशित किया। पटवारी हल्का ने शुद्धि पत्र भरकर मौके पर ही प्रार्थी के नाम में संशोधन करवाकर अजय शर्मा करवाया। राजस्व विभाग द्वारा की गयी तुरन्त कार्यवाही से प्रार्थी अजय शर्मा को अपार प्रसन्नता हुई। प्रार्थी ने राजस्व विभाग एवं राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधान रामअवतार, नायब तहसीलदार संजय गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी प्रति गुर्जर, गिरदावर अघापुर सुनील कुमार शर्मा, पटवारी विक्रम मीणा, गोविन्दराम सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।