25 वर्ष पुरानी आपसी भूमि बंटवारा समस्या का निस्तारण हुआ मौके पर
भरतपुर, 1 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत खडैरा के निवासी कृष्णमुरारी, हरीशचन्द पुत्र दामोदर एवं जगदीश प्रसाद पुत्र पैंथीलाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर वरदान साबित हुआ। लगभग 25 वर्षाे पुरानी आपसी भूमि बंटवारा समस्या का निस्तारण करने के लिए कई बार अपने स्तर पर समस्या निस्तारण के प्रयास किए गए परन्तु सफलता नहीं मिली। उन्हें समस्या समाधान के लिये कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने की वजह से उनके धन एवं समय की हानि उठानी पडती थी।
राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली और खडैरा निवासी कृष्णमुरारी, हरीशचन्द पुत्र दामोदर एवं जगदीश प्रसाद पुत्र पैंथीलाल आयोजित शिविर में पहुॅचकर समस्या का निस्तारण हेतु अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इस दौरान गिरदावर एवं पटवारी के द्वारा पात्रजनों को अपनी जमीन का बंटवारा करने और बंटवारे के फायदे समझाए गये। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा एवं नायब तहसीलदार संजय गुर्जर से मिले उन्होंने बटवारे संबंधी सभी दस्तावेज तैयार करवाकर मौके पर ही बँटवारे की कार्यवाही पूर्ण करवाई।
इस अवसर पर दोनों परिवारों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि शिविर में राज्य सरकार द्वारा एक ही स्थान पर लगभग 16 से अधिक योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है।