राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लादूवास हुआ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) विधानसभा क्षेत्र के उपखंड क्षेत्र नारायणपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लादूवास को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर ग्रामवासियों और एस एम सी सदस्यों ने विद्यार्थियों को लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की , साथ ही बानसूर विधानसभा के विधायक देवी सिंह शेखावत का ग्रामीणों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया। जिनके प्रयासों से यह विद्यालय क्रमोन्नत हो पाया है।गांव के बच्चों को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था। इसलिए विद्यालय क्रमोन्नत की मांग चलती आ रही थी।अब विधायक ने ध्यान दिया और बड़ी कोशिश करके विद्यालय को क्रमोन्नत करवाया इसके लिए बहुत - बहुत धन्यवाद। इस अवसर पर नारायण सहाय सैनी (BSNL), केएल सैनी (XEN), मक्खन लाल सैनी, राम नारायण सैनी, तुल्ला राम सैनी, मनोहर लाल, रामजी लाल, लाला राम सैनी, गंगादीन सैनी, राजेश सैनी ,सुभाष सैनी,गणपत सैनी, हरि नारायण सैनी, लक्ष्मीकांत स्वामी, जितेंद्र मीणा प्र अ, सुल्तान जी, ललित सैनी,smc सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक ने विद्यालय में आकर खुशी जाहिर की और कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।