पटायरी की डूंगरी में स्थित सीताराम मंदिर पर श्रीरामनवमी पर होगें विभिन्न कार्यक्रम
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे की पटायरी की डूंगरी मौहल्ले मे स्थित प्राचीन सीताराम जी के मंदिर पर श्रीराम नवमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें ।
श्रृद्धालु भक्त सुनील शर्मा ने बताया की मंदिर पर 25मार्च को प्रातः9बजे रामायण का शुभारंभ होगा, इसके बाद 26मार्च को रामायण समापन के उपरांत हवन-पूजन तथा पाटोत्सव कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से प्रसादी वितरण की जाएगी।