गोविंदगढ़ में 4 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार:शादी समारोह में आया था, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

Jul 3, 2025 - 11:46
 0
गोविंदगढ़ में 4 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार:शादी समारोह में आया था, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

गोविंदगढ़ (अलवर) गोविंदगढ़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार साल से फरार था। जो गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी बने सिंह ने बताया कि मामला जून 2021 का है। शाकीपुर गांव में उचकी थाना कैथवाड़ा की एक लड़की की शादी हुई थी। 7 जून को उचकी गांव से कुछ लोग विवाहिता के साथ गलत व्यवहार की शिकायत लेकर आए थे। आपसी समझौते के दौरान वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में नजब खान, गनी उस्मान, सद्दाम, रमजान, महमूदी, जुम्मी, वहीद और तसलीमा घायल हो गए।

पूर्व प्रकाशित खबर- बेटी से मारपीट का उलहाना देने आए परिजनो से मारपीट मे घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, आरोपी फरार

लड़की के दादा हाजी नजब खान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें अलवर रेफर कर दिया। अलवर में उपचार के दौरान घटना के तीन दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस पर पुलिस ने आरोपी साहुन खां (55) निवासी शाकीपुर पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर 2500 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। मंगलवार को साहुन गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................