इस्लामी तारीख 7 पर महुवा में निकाला अलम का जुलूस
महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील के पास स्थित जामा मस्जिद से मुस्लिम समुदाय द्वारा इस्लामी तारीख 7 पर ढोल नगाड़ों के साथ अलम का जुलूस निकाला गया ।
अलम का जुलूस ढोल नगाड़ों के साथ पुरानी जमा मस्जिद पुरानी तहसील से रवाना होकर माली, मोहल्ला , नगरपालिका कार्यालय, मुख्य बाजार होते हुए गणेश चौक, राधा कृष्ण जी की गली, पाराशर मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला,होते हुए पुरानी तहसील रोड स्थित जामामस्जिद पर वापिस पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ । इस अवसर पर महुवा थाना अधिकारी सीआई राजेंद्र कुमार मीणा पुलिस जाप्ते के साथ लगातार पूरे रास्ते मौजूद रहे ।