कारोई पुलिस द्वारा अवैध फायर आर्म्स के विरूद्ध कार्यवाहीएक व्यक्ति पिस्टल, 6 जिन्दा कारतुसो के साथ गिरफ्तार

Jul 5, 2025 - 15:00
 0
कारोई पुलिस द्वारा अवैध फायर आर्म्स के विरूद्ध कार्यवाहीएक व्यक्ति पिस्टल, 6 जिन्दा कारतुसो के साथ गिरफ्तार

भीलवाडा (बद्रीलाल माली)

कारोई पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र सिह आईपीएस पुलिस अधीक्षक भीलवाडा द्वारा अवैध फायर आमर्म वाच्छित अपराधियों धरपकड अभियान मे अवैध फायर आर्म्स की  रोकथाम एवं वांच्छित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान की कार्यवाही पालना मे रोशन पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहाडा के निर्देशन व  हरजीराम चौधरी पुलिस उप अधीक्षक गंगापुर के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह राठौड उनि के नेतृत्व में टीम गठित कि गई। थाना की टीम द्वारा ग्राम सोपुरा थाना कारोई से एक व्यक्ति को 1 पिस्टल मय 6 जिन्दा कारतुस के साथ  गिरफ्तार किया। 

मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली- दिनांक 4.07.2025 को थाना कारोई पर जरिये मुखबिर  सुचना मिली कि एक व्यक्ति जो गांव सोपुरा में रहता है। जिसका मकान गांव में  किराणा की दुकान के पीछे है। जिसके पास पिस्टल हो सकती है। सूचना पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड उनि मय जाप्ता के रवाना होकर  गांव सोपुरा पहुंच किराणा की दुकान के पीछे जाने लगे तो दुकान के पीछे मकान से एक व्यक्ति कंधे पर काले रंग का बेग लटकाये हुये आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस जाप्ता को देख कर सकपका गया। ओर तेज कदमो से वापस जाने लगा। जिस पर एसएचओ मय जाप्ता द्वारा व्यक्ति को घेरा डाल कर रोक कर पकडा ओर उसका नाम पता पुछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम शंकर पुरी पिता श्यामपुरी गोस्वामी उम्र 25 साल निवासी सोपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा होना बताया। 

तलाशी मे मिली बिना लाईसेंस की पिस्टल मेग्जीन आर्म एक्ट मे मामला दर्ज

जिसके पास उक्त बैग कि तलाशी ली तो एक पिस्टल जिसमे मेग्जीन लगी हुई व एक थेली जिसमे 6 जिन्दा कारतुस व एक खाली मेग्जीन मिले। उक्त हथियार बिना लाईसेंस परमिट के अपने कब्जे रखना पाया जाने से थाने के प्रस 76/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। 

पुरानी दुश्मनी का बदला लेने प्रयास से पहले गिरफ्तार- आरोपी से पुछताछ कि गई तो बताया कि दिसम्बर 2024 व जनवरी 2025 में  दौलपुरा निवासी थाना कारोई द्वारा मेरे पिताजी श्यामपुरी जी एवं मेरे साथ तथा मेरे भाई अंकल के लडके बुद्ध पुरी के साथ लडाई झगडा कर मारपीट की गई थी। इसी बात का मै बदला लेने के लिए मेने हथियार खरीदा ।
महाराष्ट्र से खरीदी पिस्टल व मेग्जिन
 झालना (महाराष्ट्र) से यह पिस्टल मेग्जिन मय 6 जिन्दा कारतुस खरीद कर  दिनांक 3.07.2025 को अपने गांव सौपुरा आ गया एवं दौलपुरा निवासी को जान से खत्म करने के लिए इनकी लोकेशन का इंतजार कर रहा था। मेरा काम पुर्ण होने से पहले पुलिस ने पकड लिया।

गठित पुलिस टीम कारोई
सुरेन्द्रसिह उ.नि. थानाधिकारी दयाल राजोरा एएसआई सुनिल  मुकेश  नरेन्द्रसिह कुशवेन्द्र   (विशेष योगदान)

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................