क्षतिग्रस्त सड़क पर गड्ढे दे रहे राहगीरों को दर्द
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाठरडा कला में बीच सड़क पर पानी भरा रहने से उदयपुर से आने वाले राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है उदयपुर से आने वाली मुख्य सड़क जो कि अडिंन्दा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओ सहित इससे निकलने वाली छात्र- छात्राएं समेत अन्य लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। इस रास्ते पर दिनभर में कई यात्री बसे लोकल बसे अड़ीन्दा से उदयपुर संचालित होती है कार से आने वाले मोटरसाइकिल व पैदल चलने वाले ग्रामीण लोग दिन भर निकलते रहते हे इस कारण रास्ते पर भरा पानी भी स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है घर के बाहर भरे पानी ओर बड़े बड़े खड्डों से पानी के छिटे घरो में उछलते रहते हे जिससे ग्रामवासी पानी भराव मच्छरों सांप बिच्छु आदि से परेशान हो चुके हैं जो आए दिन घर में घुस जाते हे बावजूद इसके प्रशासन किसी प्रकार से लोगों को राहत नहीं पहुंचा रहा कई मोटर साईकिल सवार रात को पानी में खड्डे नहीं दिख पाने से फिसलकर गिर जाते हे कई बार पानी निकासी रोड़ मरम्मत के लिए ग्रामवासी गुहार लगा चुके हे बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं की जा रहा। ग्रामीणों ने इस मार्ग को लेकर कई बार नाराजगी जताई। आम आदमी पार्टी वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी दिग्विजय सिंह बाठेड़ा, वार्ड 3 के वार्डपंच शैतान सिंह सारंगदेवोत, त्रिलोक खटीक,कानसिंह सभी ग्रामवासी ने जल्द राहत दिलाने के लिए प्रशासन से मांग की है।


