मेवाड़ नारी गौरव सम्मान: भींडर ब्लॉक की निवेदिता जोशी हुई सम्मानित

Mar 22, 2026 - 17:54
 0
मेवाड़ नारी गौरव सम्मान: भींडर ब्लॉक की निवेदिता जोशी हुई सम्मानित

​वल्लभनगर।(मुकेश मेनारिया) मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को उदयपुर के मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्थित बप्पा रावल सभागार में आयोजित प्रतिष्ठित 'मेवाड़ नारी गौरव सम्मान-2' समारोह में भींडर ब्लॉक की खंड कार्यक्रम अधिकारी (BPO) निवेदिता जोशी को सम्मानित किया गया।
​श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास की महिला अध्यक्ष जोशी को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि निवेदिता जोशी का यह 46वाँ सम्मान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छ राजस्थान अभियान के ब्रांड एंबेसडर  के. के. गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी. एसएसबी. जोन उदयपुर चेतना भाटी मौजूद रहीं।

विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की डीन प्रोफेसर मीरा माथुर, भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मेजर अनिता राठौड़ और राज्य कर उपायुक्त रश्मि श्रीवास्तव ने शिरकत की।​कार्यक्रम का सफल संचालन मेवाड़ विकास मंच की अध्यक्ष एवं संयोजिका डॉ. राजश्री गाँधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम सह-संयोजक शिरीष नाथ माथुर, प्रवीण नाहर, संतोष शाक्य और सुरेश पालीवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के अद्वितीय योगदान को पहचान कर उन्हें समाज में प्रोत्साहित करना रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है